आगरालीक्स… अयोध्या से पहले ब्रज की अयोध्या यानी आगरा के बटेश्वर में दीपोत्सव, आज बटेश्वर के दीपोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव के लिए दीपावली पर गर्माई राजनीति.

बटेश्वर में जले ढ़ाई लाख दीपक
धनतेरस पर मंगलवार शाम को बटेश्वर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यमुना किनारे के घाटों और मंदिर श्रृंखला पर ढ़ाई लाख दीपों को जलाया गया। इससे अयोध्या नगरी और देव दिवाली जैसा नजारा हो गया। बुधवार को बटेश्वर के दीपोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे।
ऐतिहासिक पशुमेला भी शुरू
बटेश्वर का ऐतिहासिक पशुमेला भी शुरू हो गया। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया ने किया।
अयोध्या 12 लाख दीयों से होगी जगमग
अयोध्या में छोटी दिवाली पर 12 लाख दिए जलाए जाएंगे। इसके लिए भव्य तरीके से तैयारियां चल रही हैं लेकिन इससे पहले आगरा की तीर्थनगरी बटेश्वर धनतेरस से ही दीपों से जगमग हो गई है। लाखों दीपक से शिवमंदिर श्रृंखला और यमुना नदी झिलमिला उठी।
दूसरी ओर अय़ोध्या में 12 लाख दीयों में नौ लाख दीये राम की पैड़ी और तीन लाख दीये अयोध्या के बाकी इलाकों में प्रज्जवलित होंगे। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, सीएम आदित्यनाथ योगी भाग लेंगे।
हर मंदिर के लिए भोग और दीया भेजा
सीएम ने हर मंदिर में भेजा भोग और दिया
सीएम आदित्यनाथ योगी ने अयोध्या के हर मंदिर के लिए भोग और दीपक भेजा है, जिसे प्रज्जवलित करने के साथ भोग लगाया जाएगा।