Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Demand to open schools from class 1 to 12 in Agra, school operators marched on foot#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Demand to open schools from class 1 to 12 in Agra, school operators marched on foot#agranews

128

आगरालीक्स…(29 July 2021 Agra News) आगरा में स्कूल संचालकों ने किया पैदल मार्च. बोले—खोले जाएं कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूल. डेढ़ साल से बंद हैं, आनलाइन पढ़ाई महज खानापूर्ति

स्कूल संचालकों ने किया पैदल मार्च
आगरा में अभी शासन स्तर से स्कूल खोलने को लेकर कोई निर्देश नहीं है. कोविड के कारण पिछले सेशन से लेकर अब तक बच्चों की पढ़ाई आनलाइन चल रही है. कुछ पेरेंट्स जहां अभी स्कूल खोलने की बात कर रहे हैं तो वहीं कई पेरेंट्स ऐसे हैं जो कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कारण बच्चों को अभी स्कूल भेजना नहीं चाहते. स्कूल संचालक स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को यूपी बोर्ड शिक्षा और शिक्षक बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान सभी स्कूल संचालक प्रतापपुरा स्थित अवंतीबाई चौराहा पर एकजुट हुए और पैदल मार्च करते हुए मंडलायुक्त् कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने ​शिक्षक विधायक डॉ. आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में स्कूल खोलने की मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा

बच्चों का भविष्य हो रहा खराब
स्कूल संचालकों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से आनलाइन पढ़ाई चल रही है. इसके नाम पर केवल खानापूरी हो रही है. यूपी बोर्ड के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. इस दौरान सुरेंद्र सक्सेना, मधुसूदन शर्मा, गजेंद्र सिंह परमार, रमावीर फौजदार, वीके सिंह, राजकुमार गोस्वामी, अजय यादव, एसपी सिंह, संदीप मुखरैया आदि मौजूद रहे।

यह भी मांग की
यूपी बोर्ड परीक्षा निरस्त होने से परीक्षा शुल्क के रूप में जमा 305 करोड़ रुपये से माध्यमिक शिक्षा परिषद वित्तविहीन शिक्षकों को आर्थिक सहयोग करे.
सरकारी अध्यापकों की तरह वित्तविहीन शिक्षकों की जान कोविड-19 से जाने पर उनके स्वजन को आर्थिक सहायता मिले.
कोरोना संक्रमण के कारण बंद स्कूलों का उस अवधि का बिजली बिल सिर्फ यूनिट के आधार पर लिया जाए.
स्कूल वाहन का प्रयोग न होने के कारण फिटनेस, बीमा, परमिट की अवधि बढ़ाई जाए.
स्कूल वाहन पर लिए लोन पर ब्याज माफ हो, लोन अवधि बढ़ाई जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

error: Content is protected !!