आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा का ट्रांसपोर्ट नगर को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग. जानिए किए जगह नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने पर किया जा रहा विचार…
न्यू दक्षिण बाईपास मार्ग पर शिफ्ट करने की मांग
आगरा में आईएसबीटी के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग की जा रही है. इसको लेकर नेशनल चेंबर आफ आगरा द्वारा विचार विमर्श भी किया गया. चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि नवीन ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर स्थापित जाना कई सालों से प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने नवीन ट्रांसपोर्ट नगर शहर से स्थापित करने के लिए आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता के आसपास जगह चिन्हित करने के लिए कुछ माह पूर्व सर्वेक्षण भी कराया था. चेंबर द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण को रुनकता से न्यू दक्षिणी बाईपास की ओर जगह चिन्हित करने के लिए सुझाव प्रेषित किया था क्योंकि न्यू दक्षिण बाईपास मार्ग शहर की सभी सड़कों एवं हाईवे मार्गों को अच्छी तरह जोड़ता है. इस तरह वाहनों के आवागमन के लिए यह स्थान बहुत ही सुविधाजनक है.
न्यू दक्षिणी बाईपास के पास काफी जमीन
चेंबर में मंथन किया गया कि अधिकांश वाहन शहर से बाहर होकर इसी मार्ग से गुजरते हैं और ग्वालियर जयपुर दिल्ली की ओर से आने जाने वाले वाहनों के लिए भी इस स्थान पर नवीन ट्रांसपोर्ट नगर सुविधाजनक रहेगा. नई दक्षिणी बाईपास के आसपास काफी जमीन भी उपलब्ध है और किसान सस्ती दर पर जमीन विक्रय करने के लिए तत्पर हैं. ट्रैफिक एंड सिटी ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर शहर के मध्य में आ जाने से प्रदूषण के मानकों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है और वाहनों के आवागमन की दृष्टि से कठिनाईपूर्ण हो गया है. प्रदूषण बढ़ने से स्वस्थ पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. अतः वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना अति आवश्यक है. इसके लिए शहरवासी कई सालों से मांग कर रहे हैं.
एडीए उपाध्यक्ष को लिखा पत्र
चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि चेंबर द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मंडलायुक्त आगरा मंडल, एवं आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि वे शीघ्र से शीघ्र नवीन ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हेतु रुनकता आसपास नई दक्षिणी बाईपास की ओर जगह चिन्हित करने के लिए सर्वेक्षण कराएं और इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए प्रेषित करें.
ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल,ट्रैफिक एंड सिटी सेल के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता मनोज गुप्ता, नितेश अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, संजीव गुप्ता, सतीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश फतेहपुरिया, राजेश अग्रवाल, राकेश सिंघल, अम्बा प्रसाद गर्ग, रविंद्र अग्रवाल, पवन पैंगोरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.