आगरालीक्स…संत प्रेमानंद को भारत रत्न देने की मांग. प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र…
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को भारत रत्न देने की मांग की गई है. यह मांग मैनपुरी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने की है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी भेजा है.
उनका कहना है कि जिला मथुरा के वृंदावन निवासी संत प्रेमानंद महाराज आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र में महान व्यक्तित्व रखते हैं. वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने शिक्षाओं और विचारधाराओं के लिए जाने जाते हैं. संत के लाखों करोड़ों अनुयायियों की भावनाओं के अनुरूप उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.