आगरालीक्स… आगरा से एक डॉक्टर गायब हो गए हैं, परिजनों को अपहरण की आशंका है, पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है, उनकी लोकेशन बरेली के पास नैनीताल रोड पर मिली है।
भरतपुर के सर मथुरा निवासी डॉ निखिल बंसल पुत्र बनवारी लाल बंसल का आगरा के बुंदूकटरा में डेंटल क्लीनिक है, वे तीन साल से यहां क्लीनिक चला रहे हैं और भरतपुर से आते हैं। गुरुवार रात को वे घर नहीं पहुंचे, इससे परेशान हो गए, उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका, रात में ही परिजन आगरा आ गए। यहां परिजनों ने डॉ निखिल बंसल के गायब होने और अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाना सदर में तहरीर दी है, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
बरेली में मिली लॉकेशन, मुरादाबाद से किया है बीडीएस
28 वर्षीय डॉ निखिल बंसल ने मुरादाबाद से बीडीएस किया है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, उनकी लॉकेशन बरेली में नैनीताल रोड पर मिली है, इसके बाद से पुलिस ने डॉ निखिल बंसल के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।