आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में डिप्टी सीएम के बड़े बोल—भाजपा को 25—30 साल तक हिलाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ…
आगरा में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. उन्होंने इस दौरान मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोई कह रहा है कि योगी जी मठ चले जाएंगे, मोदी हिमालय चले जाएंगे. मैं उन सभी से कहना चाहूंगा कि यूपी का बच्चा—बच्चा योगी और मोदी है और भाजपा को 25—30 साल तक हिलाने वाला कोई भी माई का लाल पैदा नहीं हुआ है.

प्रदेश में कानून का राज
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और इससे खिलवाड़ करने वालों को किसी भी रूप् में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार जब प्रदेश में आई थी तब उन्होंने मकान देने का वादा किया था. लाखों फार्म भरवाए गए जबकि कुछ ही हजारों में मकान दिए गए. अब बिजली के फार्म भरवाए जा रहे हैं. ये सब जनता को भ्रमित करने का नजरिया है. उन्होंने कहा कि वहीं भाजपा सरकार ने 45 लाख मकान बनाए. ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय भी बनवाए गए. करोड़ों गैस सिलिंडर भी बांटे गए.