आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra News) .आगरा में कल डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा के घर घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे, जानें क्या रहेगा कार्यक्रम।
आगरा में पहले चरण में चुनाव है, 10 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, इसके साथ ही प्रचार शुरू हो गया है। ऐसे में पहले चरण की सीटों पर प्रचार और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को आगरा आ रहे हैं।
घर घर जनसंपर्क अभियान करेंगे शुरू
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर 11 बजे आशीष होटल फतेहाबाद रोड पर पहुंचेंगे, वे यहां भाजपा के घर घर अभियान को शुरू करेंगे। 12.45 बजे त्रिवेणी गार्डन फतेहाबाद रोड पर बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे आगरा से चले जाएंगे।