नईदिल्लीलीक्स…माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए लोगों का उमड़ रहा हुजूम। रोजाना 40-45 हजार भक्त रहे पहुंचे। फिल्मी सितारे भी लाइन में। नये रिकॉर्ड बन रहे।
एक दिन में 40 से 45 हजार श्रद्धालु कर रहे दर्शन
माता वैष्णो देवी दरबार में हाजिरी लगाने के लिए इस साल रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि एक दिन में ही 40 से 45 हजार तीर्थयात्री माता रानी के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगे रह रहे हैं।
साल में दो-दो बार मां के दरबार में हाजिरी
माता रानी के दरबार में पहुंचने वाले भक्त साल में दो-दो बार दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसमें फिल्मी सितारे भी पीछे नही हैं, वह अपनी फिल्मों की सफलता की कामना को लेकर यहां दर्शन को आते हैं।
शाहरुख हर फिल्मी की सफलता की कामना को हैं आते
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्मों की सफलता को लेकर इसी साल दो बार वैष्णो देवी के दर्शन् को आ चुके हैं।
तीर्थयात्रियों की संख्या से दस साल का रिकॉर्ड टूटा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को सीईओ अंशुल गर्ग का कहना कै कि अब तक 93.50 लाख श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए आ चुके हैं, जो दस साल में सबसे ज्यादा है। साल के अंत तक एक करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री आने की संभावना है।