आगरालीक्स …आगरा में आसाराम बापू के 81 वें अवतरण दिवस की पूर्व संध्या पर संकीर्तन यात्रा निकाली गई, मनःकामेश्वर के महन्त योगेश पुरी ने यात्रा का शुभारंभ किया।
रविवार को हरि ओम, हरि ओम। गोविन्द बोलो, श्री गोपाल बोलो, राधा रमण श्री गोपाल बोलो। लगभग तीन घंटे की संर्कीतन यात्रा में साधक-साधिकाओं में ऐसे ही ही संत्संग से रास्ता तय कर जीवन के सफर को भगवान को अर्पित कर गुजारने का संदेश दिया। जगह-जगह फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जलपान कराया गया।
श्रीयोग वेदान्त सेवा समिति द्वारा संत श्री आसाराम बापू का 81वां अवतरण दिवस की पूर्व संध्या पर संर्कीतन यात्रा का आयोजन किया गया। दीवानी चौराहा, केनरा बैंक के नजदीक से प्रारम्भ हुई संर्कीतन यात्रा का समापन सुभाष पार्क पर हुआ। जहां विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने संत श्री आसाराम बापू की आरती की।
यात्रा में सैकड़ों साधक साधिकाओं ने भाग लिया। यात्रा में आगे-आगे श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूप में बालक चल रहे थे। सैंकड़ों की संख्या महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हुए संर्कीतन यात्रा में। ढोलक मंजीरे के थाप तो कभी बैंड बाजों की धुन पर थिरकते भक्तजनों का जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। कहीं शरबत तो कहीं फल वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
यात्रा में मुख्य रूप से श्री योग वेदान्त सेवा समिति के महासचिव राजेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष जीडी खंडेलवाल व सह संगठन मंत्री सुनील शर्मा। इस अवसर पर समिति के सचिव धीरज दरियानी, सह कोषाध्यक्ष लालचंद, आश्रम ट्रस्टी जीवतराम वासवानी, संगठन मंत्री हेमंत सिकरवार, प्रचार मंत्री बीएम मिस्रा, सह प्रचार मंत्री सीके सारस्वत, मुदित खंडेलवाल, नारायण पाराशर, अमन चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
Leave a comment