आगरालीक्स…आगरा के श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में गोवर्धन पूजन को उमड़े भक्त, 151 किलो अन्नकूट का लगा भाेग
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>प्रकृति है तो जीवन है, अहंकार रहित रहेंगे तो परमात्मा को पाने के पात्र बन सकेंगे। गोवर्धन पूजन का ये सार्थक संदेश देते हुए श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में गोवर्धन पूजन संपन्न हुआ। आगरा− छलेसर रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में सैंकड़ों भक्तों ने सामूहिक पूजन किया। मंदिर परिसर में बने गिर्राज जी महाराज के स्वरूप की सभी ने परिक्रमा की। मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित ने विधि विधान से पूजन कराया।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि 151 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भाेग प्रभु चरणाें में अर्पित किया गया। महागणपति जी को विशेष मोदक अर्पित हुआ। खीर पूड़ी के साथ भक्तों ने प्रसादी का पान किया। भैया दूज पर महागणपति स्वर्णलंकारों से सुज्जित होकर दर्शन देंगे।