आगरालीक्स…. चार महीने की योग निंद्रा के बाद 23 नवंबर को भगवान विष्णु जांगेंगे। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 23 नवंबर से बैंड बाजा और बारात की गूंज।
भगवान विष्णु 29 जून को देवशयनी एकादशी पर चार महीने के लिए योग निंद्रा में चले गए थे। इसके बाद से शादी विवाह के साथ ही शुभ कार्य बंद हो गए थे। 23 नवंबर को देव जाग जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएंगे, इसके बाद शादी विवाह नहीं होंगे।
नवंबर में मांगलिक कार्य विवाह के मुहूर्त
23, 24, 27, 28 और 29 नवंबर
दिसंबर 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर