आगरालीक्स …आगरा में धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी, बाजार तैयार हो गया है। जानें शुभ मुहूर्त।
दीपावली धनतेरस से शुरू हो जाती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस बार त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को सुबह 11.47 बजे से लग रही है और 11 नवंबर को दोपहर 1.14 तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। ऐसे में धनतेरस 10 नवंबर को शुक्रवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
सुबह 7.05 बजे से 9.22 बजे तक और दोपहर 1.15 बजे से 2.45 बजे और शाम को 5.51 बजे से 7.47 बजे तक विशेष क्रय मुहूर्त है। अइसके साथ ही प्रदोषकाल में सूर्यास्त से लेकर रात्रिपर्यत शुभ मुहूर्त है।