आगरालीक्स…I धनतेरस पर सोने-चांदी की खऱीद शुभ मानी जाती है। भाव में सुबह मामूली कमी भी आई है। क्या हैं आज के भाव।
धनतेरस पर वायदा बाजार में सुबह 47,835 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जबकि कल शाम को सोना 47,903 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दोपहर तक सोना बढ़कर 47,824 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। इसी प्रकार चांदी कल 64,791 रुपये प्रतिकिलो ग्राम के भाव पर बंद हुई लेकिन सुबह 64,600 रुपये प्रति किलो पर खुली जो दोपहर तक बढ़कर 64,626 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
धनतेरस पर ज्वेलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4,790 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4,675 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4,264 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 3,880 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3,090 रुपये प्रति ग्राम।
विशेष- ज्वेलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत का जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।