आगरालीक्स…(1 February 2022 Agra News) आगरा में पानी की पाइप लाइन के लिए खोदाई के दौरान गिरी मिट्टी की ढाय. चार मजदूर दबे
आगरा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. ताजगंज के ताज व्यू चौराहा पर पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही है. मंगलवार को यहां पर कार्य चल रहा था और चार मजदूर मिट्टी को खोद रहे थे. अचानक मिट्टी की ढाय काम कर रहे चारों मजदूरों के ऊपर गिर गई जिसमें वह चारों दब गए. इधर सूचना पर मौजूद लोग और अन्य मजदूरों ने तुरंत ही मिट्टी को हटाकर उसमें दबे तीन मजदूरों को बाहर निकाल लिया है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. अभी एक मजदूर मिट्टी में दबा हुआ है. उसकी तलाश की जा रही है.
