Dimple Yadav declared candidate from Samajwadi Party for Mainpuri Lok Sabha seat by-election
लखनऊलीक्स… सपा संरक्षक एवं यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए डिंपल यादव सपा प्रत्याशी घोषित
समाजवादी पार्टी द्वारा मैनपुरी सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी होंगी। गुरुवार को सपा ने डिंपल यादव का नाम का ऐलान करते हुए ट्वीट किया किया है समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसक्षा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव-2022 को हेतु पूर्व सांसद डिंपल यादव प्रत्याशी होंगी।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया है पत्र
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है।
पांच दिसंबर को होगा उपचुनाव
उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा से दो बार सांसद रह चुकी हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा।
।