आगरालीक्स.. आगरा से मुंबई अब 2 घंटे 5 मिनट में, आगरा मुंबई के बीच फ्लाइट 29 मार्च से शुरू हो रही है, टाइम से लेकर पूरी खबर।
इंडिगो एयरलाइंस आगरा से फ्लाइट शुरू कर रहा है। 28 मार्च से आगरा से भोपाल और आगरा से बेंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। यह नियमित फ्लाइट होगी, हर रोज आगरा से भोपाल और बेंगलूरू के लिए फ्लाइट होगी।
सप्ताह में तीन दिन आगरा से मुंबई फ्लाइट
आगरा से मुंबई के बीच सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइसेंस की फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएगी। आगरा से फ्लाइट मुंबई के लिए जाएगी।
आगरा से गोवा के लिए फ्लाइट
गोवा से आगरा के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी है, यह फ्लाइट शनिवार को आती है, आगरा से फ्लाइट दिल्ली जाती है, अभी आगरा से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है।
आगरा से लखनऊ के लिए भी शुरू होने थी फ्लाइट
इंडिगो द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू करने जा रहा था। मगर, अधिकांश लोग एक्सप्रेस वे से लखनऊ जाते हैं, इसमें समय भी कम लगता है। इसके चलते आगरा भोपाल और बेंगलूरू के लिए ही फ्लाइट शुरू की जा रही है।
फ्लाइट का शिडयूल
मुंबई से आगरा सोमवार, बुधवार और शनिवार
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से फ्लाइट संख्या 6 ई 828 सुबह 10. 50 बजे उडान भरेगी, दोपहर 12. 55 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1. 25 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और 3 .55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
आगरा बेंगलूरू
बेंगलूरू से सुह 11.15 बजे आगरा के लिए फ्लाइट रवाना होगी, आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 1. 40 बजे फ्लाइट पहुंचेगी। आगरा से दोपहर 2 .10 बजे बेंगलूरू के लिए रवाना होगी
आगरा भोपाल फ्लाइट
खेरिया एयरपोर्ट से सुबह 11 .05 बजे भोपाल के लिए उडान भरेगी, दोपहर 12. 30 बजे भोपाल पहुंच जाएगी। दोपहर 12. 55 बजे भोपाल से उडान भरेगी और 2 .30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।