आगरालीक्स…आगरा में तिरंगा यात्रा जिला प्रशासन की सूझबूझ से शहीद स्मारक पर ही समाप्त हो गई। यहां विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने ज्ञापन लिया। इसके बाद तिरंगा यात्रा को पूरे शहर में घुमाने का प्लान रदद् कर दिया है।
कासगंज हिंसा के बाद विहिप ने बुधवार को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया था। आगरा में सुबह शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता जूट गए। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। पुलिस फोर्स के साथ ही डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक पहुच गए। उनका ज्ञापन लेने के बाद तिरंगा यात्रा समाप्त हो गई।
चंदन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं
शहीद स्मारक पर चंदन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे गूंजते रहे। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने और आरोपियों को पकडने की मांग की। इसे लेकर डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
कासगंज हिंसा में चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने पकड लिया है। एडीजी जोन आगरा अजय आनंद ने कहा कि पुलिस टीम ने आरोपी सलीम को अरेस्ट कर लिया है।
26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालते समय एबीवीवी और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और समुदाय विशेष के युवाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायिरंग होने लगी थी। साम्प्रदायिक बवाल शहर में फैलने के बाद हुई फायरिंग में चंदन गुप्ता 22 की गोली लगने से मौत हो गई थी।
एडीजी जोन आगरा ने क्या कहा वीडियो
एडीजी अजय आनंद ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को किया गिरफ्तार#KasganjClashes #कासगंज #Kasganj @adgzoneagra @kasganjpolice @Uppolice pic.twitter.com/vYCZJdJih3
— Vishal Rajput🇮🇳 (@Vishal_Rajput91) January 31, 2018