Monday , 26 October 2026
Home आगरा Diwali celebrated with Divyang children in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Diwali celebrated with Divyang children in Agra…#agranews

309

आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) आगरा में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली. बच्चों ने खुद सजाई रंगोली तो हर किसी ने कहा शुभ दिवाली….

दिव्यांग बच्चों को दी दिवाली की खुशी
आगरा में बुधवार को ​127 नार्थ विजय नगर ​कॉलोनी स्थित स्काई फिजियोथैरेपी एंड चाइल्ड डवलपमेंट रिहेबिलेशन सेंटर में दिवयांग बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई. दिवाली यानी रोशनी का त्योहार, खुशियों का त्योहार और ऐसा त्योहार जिसे लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते है. बच्चों से लेकर बड़ों तक इस त्योहार को मनाने का उत्साह रहता है. इस दौरान सेंटर के डॉक्टर्स ने दिवयांग बच्चों को दिवाली का महत्व समझाया और उनके साथ तरह तरह के खेल खेले. इसमें बच्चों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया. इस दौरान रंगोली भी सजाई गई. बच्चों को गाइड करने के बाद रंगोली बनाई गई. बच्चों ने सेंटर में कई खूबसूरत और आकर्षक रंगोली बनाई जिसको देखकर हर किसी ने शुभ दिवाली कहा.

ऐसे बच्चों के साथ भी मनाएं त्योहार
सेंटर के स्पेशल ऐजुगेटर व स्पीच थेरेपिस्ट राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग बच्चो को बताया गया उनको गाइड किया गया कि किस तरह से उन्हे रंगोली बनानी है और दीपक लगाने है और दिवयांग बच्चों ने बहुत ही अच्छी तरह से बांते सुनकर रंगोली बनाई और दीप भी जलाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे त्योहारों का हमारी संस्कृति में काफी महत्व है. जरूरी है कि ऐसे अवसर पर किसी को कोई मायूसी न हो. इस तरह के बच्चों के साथ भी लोगों को त्योहार मनाने के लिए आगे आना चाहिए जिससे कि इन्हें भी खुशी मिल सके.

योगा के टिप्स भी दिए
कार्यक्रम में मौजूद योगाचार्य रागिनी जैन ने यहां मौजूद लोगों व बच्चों को योग के टिप्स भी दिए और उन्हें इसे ​अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा. डायरेक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट महेश चौधरी ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है और इसे जितना अधिक खुशियां बांटकर मनाया जाए वो अच्छा होता है. सेंटर में कार्यक्रम काफी अच्छा रहा और बच्चे भी खुश दिखाई दिए. इस दौरान सहायक हरिओम सिंह और रोहित कुमार भी मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!