आगरालीक्स… आगरा में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की सोशल मीडिया पर आ रही पोस्ट के बीच डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है, उनका कहना है कि अभी आगरा में नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। 500 से अधिक सक्रिय केस पहुंचे या 100 केस से अधिक होते हैं तो कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से चर्चा करने के बाद नाइट कर्फ्यू पर निर्णय लिया जाएगा।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। सक्रिय केस 486 पहुंच गए हैं। ऐसे में रात को सोशल मीडिया पर शनिवार रात 10 बजे से आगरा में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की पोस्ट आने लगी।
डीएम प्रभु एन सिंह का है कहना
आगरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर डीएम प्रभु एन का कहना है कि गुरुवार को आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 500 से कम हैं, आगरा में गुरुवार को 43 नए केस आने से कोरोना के सक्रिय केस 486 हैं। इसलिए अभी तक आगरा में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय नहीं लिया गया है।
इन हालातों में लगाया जाएगा आगरा में नाइट कर्फ्यू
डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि यूपी के जिन जिलों में कोरोना के सक्रिय केस 500 तक पहुंच गए हैं, एक दिन में 100 केस आए हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। आगरा में अभी ऐसा नहीं हुआ है। आगरा में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से चर्चा करने के बाद लिया जाएगा।
डीएम की शहरवासियों से अपील
डीएम प्रभु एन सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, शारीरिक दूरी का पालन करें, जिससे आगरा में नाइट कर्फ्यू न लगाना पडे। आगरा में लोग लापरवाही करते हैं, मास्क नहीं पहनते हैं, इससे हालात बिगडने लगेंगे, इसलिए पहले ही सहज हो जाएं और आगरा को नाइट कर्फ्यू से बचा लें।