
कान्सेप्ट फोटो
आगरा में एक बैंक में कार्यरत युवती ने आरोप लगाए हैं जयपुर में कार्यरत डॉक्टर से उसकी 12 वीं कक्षा से प्रेम संबंध हैं। वह उससे शादी करना चाहता था, शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो इन्कार कर दिया, उससे मिलना भी छोड दिया। युवती को जानकारी मिली थी कि वह किसी और से शादी करने जा रहा है। इस पर बैंंक कर्मी युवती शुक्रवार को थाने में पहुंच गई, उसने डॉक्टर पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं।
मंडप में दे दूंगी जान
युवती का आरोप है कि डॉक्टर उसी से शादी करना चाहता था, वह कई सालों तक गुमराह कर शारीरिक शोषण करता रहा। अब कहीं और शादी करना चाहता है, वह उसे दूसरी जगह शादी नहीं करने देगी। इसके बाद भी वह शादी करता है तो मंडप में जान दे देगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Leave a comment