Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Doctor Couple shot dead by brother of doctor lover in revenge in Bharatpur
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Doctor Couple shot dead by brother of doctor lover in revenge in Bharatpur

189

आगरालीक्स ( Agra News 28th May)…डॉक्टर पति पत्नी की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या, डॉक्टर की प्रेमिका के भाई ने भरतपुर में डॉक्टर दंपती पर बरसाई गोली।

आगरा से 50 किलोमीटर दूर भरतपुर राजस्थान में शुक्रवार दोपहर में अपनी कार से जा रहे डॉ सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलिया चलाई शुरू कर दी, एक के बाद एक कई गोली चलाई। डॉ सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता की मौत हो गई।
डॉक्टर दंपती की दिनदहाडे हत्या से खलबली मच गई, पुलिस फोर्स पहुंच गया। आईजी , भरतपुर प्रसन्न कुमार ने मीडिया को बताया कि डॉ सुदीप गुप्ता पत्नी डॉ सीमा गुप्ता के साथ कार से भरतपुर में राध चौराहे की तरफ आ रहे थे, नीम दा गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, इसके सीसीटीवी भी सामने आ गए हैं। डॉक्टर दंपती की हत्या में अर्जुन गुर्जर और उसका दोस्त आरोपी है।

प्रेमिका के भाई ने बहन और भांजे की मौत का बदला लेने के लिए की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ सुदीप गुप्ता की क्लीनिक में दीपा रिसेप्शनिस्ट थी, उससे डॉ सुदीप गुप्ता के प्रेम संंबंध हो गए। उन्होंने भरतपुर की पॉश कॉलोनी सूर्या सिटी में विला खरीदा, दीपा विला में रहने लगी। दीपा 2019 में विला में पार्लर खोलना चाहती थी, इसके लिए निमंत्रण कार्ड छपवाए, उसमें डॉ सुदीप गुप्ता का नाम होने पर उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता को पति डॉ सुदीप गुप्ता के प्रेम संबंध का पता चल गया। डॉ सीमा गुप्ता अपनी सास के साथ विला पहुंची। दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर स्प्रिट छिडकर आग लगा दी, दीपा और उसके बेटे शौर्य की मौत हो गई। अपनी बहन का बदला लेने के लिए दीपा के भाई अनुज गुर्जर ने अपने दोस्त के साथ डॉ सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता की सरेआम हत्या कर दी, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!