Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Doctor family held hostage and looted 11 lakhs in 15 minutes in Agra…read full news#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Doctor family held hostage and looted 11 lakhs in 15 minutes in Agra…read full news#agranews

152

आगरालीक्स…(2 मिनट में पूरी खबर) आगरा में डॉक्टर की कोठी में घुसे बदमाश, डॉक्टर को रुपये देने की बात कहते हुए बैग से निकाली पिस्टल, बंधक बनाकर 15 मिनट में लाखों की लूट

मकान बेचने चाह रहे थे डॉक्टर
थाना सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में सोमवार को डॉक्टर के घर हुई बंधक बनाकर लूट की घटना बहुत ही शातिर तरीके से अंजाम दी गई थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केके नगर में रहने वाले डॉ. रजनीकांत शर्मा फिरोजाबाद के खैरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं. केके नगर में उनका मकान है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. रजनीकांत ने हाल ही में सौ गज का एक मकान बेचा है. वहीं दूसरा मकान जो कि अकबर टॉम्ब के पीछे है, उसे बेचने के लिए उन्होंने कई लोगों से कह रखा था.

रविवार को आए थे तीन लोग
बताया जाता है कि मकान खरीदने को लेकर रविवार को तीन लोग डॉक्टर के घर पहुंचे थे. यहां उन्होंने मकान खरीदने को लेकर सारी बातचीत की और बताया​ कि वह 12 लाख रुपये में मकान खरीदना चाहते हैं. इसके बाद वो तीनों वहां से चले गए. इधर आज सोमवार को डॉक्टर रजनीकांत शर्मा अपनी पत्नी कामिनी को अल्ट्रासाउंड के लिए लेकर गए थे. घर में उनके पिता छविराम शर्मा, सास शकुंतला और ससुर हरीशंकर शर्मा थे. दोपहर करीब पौने तीन बजे चार लोग इनके घर में आए. उन्होंने चेहरे पर दो—दो मास्क लगाए हुए थे. घर में घुसकर उन्होंने परिजनों को बताया कि वह 12 लाख रुपये में मकान खरीदना चाहते हैं और इसके लिए एडवांस लेकर आए हैं. इस पर डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के पिता छविराम शर्मा ने बेटे के न होने की बात कही. इस पर चारों लोग वहीं बैठ गए और इंतजार करने लगे.

कैश की जगह बैग से निकाली पिस्टल
करीब आधा घंटे बाद कामिनी और रजनीकांत शर्मा आ गए. कामिनी और उनकी मां किचिन में चाय बनाने लगीं. तभी एक बदमाश ने एडवांस रकम देने के लिए कहकर बैग खोला. लेकिन बदमाशों ने कैश की बजाए बैग से पिस्टल और तमंचे निकाल लिए. उन्होंने घर में मौजूद पांचों लोगों की कनपटी पर तानकर तमंचे तान दिए और जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान एक बदमाश ने अपने साथ लाए पैकिंग टेप से सभी के हाथ—पैर बांध दिए. कामिनी शर्मा ने कहा कि वह गर्भवती है, इसलिए उनके हाथ नहीं बांधे. बदमाशों ने अलमारी की चाबियों के बारे में पूछा. इनकार करने पर पति को गोली मारने की धमकी दी. इस पर डॉक्टर रजनीकांत शर्मा ने चाबियां बैग में रखी होने के बारे में बता दिया.

चाबियां लेकर की लूट
चाबियां लेने के बाद बदमाशों ने अलमारी को खंगाला और घर में रखे करीब सात लाख रुपये, दो लाख के आभूषण और सात घड़ियां निकाल ली. बदमाशों ने दूसरे कमरे से लैपटॉप भी ले लिया और ड्राइंग रूम से डीवीआर निकाल ली और यहां एक कैमरा को भी तोड़ दिया. 15 मिनट में बदमाशों ने इस पूरी घटना को अंजाम दे डाला. बदमाशों ने बाद में कामिनी के हाथ और मुंह पर भी टेप लगा दिया और सभी को बंद करके भाग गए. जाते समय बदमाश कार और बाइक की चाबी भी ले गए. लेकिन बदमाश बाइक ले गए. बाद में किसी तरह परिजनों ने अपने हाथ खोले और इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले दरोगा पूरन सिंह को दी.

7 टीमें गठित की
इधर दिनदहाड़े डॉक्टर के घर बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात के बाद एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे और थाना पुलिस पहुंच गई. इसके बाद आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस का कहना है कि बदमाशों के हुलिए की पहचान से प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच के लिए 7 टीमों का गठन किया गया है. आईजी नवीन अरोरा का कहना है कि रास्ते के एक सीसीटीवी से पहचान की जा रही है. शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!