आगरालीक्स.. डॉक्टर के सामने उनकी पत्नी सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से हलाली डैम में गिरी, रेक्यू आपरेशन जारी।
भोपाल के वीणावादिनी कॉलेज में आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा अपनी पत्नी 33 साल की हिमानी मिश्रा के साथ रविवार को हलाली डैम घूमने गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ उत्कर्ष के दो बच्चे हैं, वे सुबह सात बजे अपने कोलार से कार से हलाली डैम के लिए पत्नी के साथ निकले। सुबह 10 45 बजे हलाली डैम के वेस्ट वीयर के निचले हिस्से से उपर की तरफ आने लगे, डॉ उत्कर्ष ने पुलिस को बताया कि वह अपने वाटस एप पर मैसेज चेक कर रहे थे, हिमानी सेल्फी ले रहीं थीं, चढते समय पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गईं। तेज बहाव के कारण वह बहने लगी।
रेस्क्यू आपरेशन जारी
डॉक्टर की पत्नी के हिमानी डैम में गिरने के बाद पुलिस पहुंच गई, रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है, अभी पता नहीं चला है।