आगरालीक्स ..आगरा में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा, व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो, अपनी जरूरत के हिसाब से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए। इसी मंशा के साथ डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ एमबी जैन इमेजिंग एन्ड पैथोलॉजी की ओर से दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन खंदारी स्थित परिसर में ही किया गया। दो दिन में शिविर का लाभ 250 से अधिक लोगों ने उठाया। इसमें मरीजों की सभी जांचें निशुल्क की गईं। सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ एमबी जैन ने कहा कि आज डॉक्टर्स के सम्मान का दिन है और सम्मान मरीजों की सेवा से आता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स डे पर भी शहर के डॉक्टर्स चिकित्सा शिविरों में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ एमबी जैन इमेजिंग एन्ड पैथोलॉजी सेंटर कीं डॉ वीणा जैन ने बताया कि लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पिछले काफी समय से चिकित्सक समुदाय उनमें पर्यावरण की अलख जगाने की कोशिश कर रहा है। इसी मुहिम के अंतर्गत आज डॉक्टर्स डे के खास अवसर पर पैथोलॉजी परिसर में ही पौधारोपण भी किया गया। डॉ राहुल जैन और डॉ मितिका जैन के साथ ही इस अवसर पर सेंटर का समस्त स्टाफ और मरीज भी मौजूद थे।