आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, आज 10 मार्च को विवि की परीक्षा नहीं होगी। 10 मार्च को होने वाली परीक्षा अब आठ अप्रैल को गई, 12 मार्च से विवि द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम से ही परीक्षाएं होंगी।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से चल रही हैं, पहले तीन दिन 15 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इन छात्रों की परीक्षा कराने में ही विवि के अधिकारियों की सांस फूल गई। शनिवार को विवि परिक्षेत्र के आठ जिलों में एक लाख छात्रों की 465 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। परीक्षा से पहले हजारों छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले, परीक्षा केंद्र भी बदल दिए गए। परीक्षाएं कराने को लेकर विवि के कुलपति आवास में बैठक हुई, विवि की टीम ने परीक्षा कराने से इन्कार कर दिया, इसके बाद कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने 10 मार्च की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 10 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी है, यह परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। 12 मार्च से परीक्षा कार्यक्रम से ही परीक्षाएं होंगी।
