आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि में 19 शिक्षक प्रोफेसर बन गए, लेकिन सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया प्रोफेसर नहीं बन सके हैं, उन्होंने भी प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन किया था। विवि में गुरुवार को कार्य परिषद की बैठक में आवासीय संस्थान की प्रमोशन के लिफाफे खोले गए। इसमें 27 शिक्षकों की प्रोन्नति हुई। इसमें 19 प्रोफेसर और सात को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया है। आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान केएमआई में एससी आयोग के चेयरमैन, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया एसोसिएशन प्रोफेसर हैं, उन्होंने प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन किया था। इसे लेकर विवाद भी खडा हुआ था। सांसद रामशंकर कठेरिया ने प्रमोशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका इंटरव्यू नहीं हो पाया था। इस कारण वह प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए।
इनके हुए प्रमोशन
इसमें डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बिंदुशेखर, डॉ.वीपी सिंह, डॉ. लवकुश मिश्र, डॉ. यूएन शुक्ला, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. यूसी शर्मा, डॉ. वीके सारस्वत, डॉ. मनुप्रताप सिंह, डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. हेमा पाठक, डॉ. मो. अरशद, डॉ. ब्रजेश रावत, डॉ. शरद उपाध्याय, डॉ. संतोष बिहारी शर्मा की प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत हुई है।
ये बने एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. जैसवाल, डॉ. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. एसके जैन, डॉ. वीडी शुक्ला को एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया है। प्रोन्नति के बाद शिक्षकों के चेहरे पर खुशी है।