आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि और आठ जिलों के एक हजार से अधिक कॉलेजों में 15 जुलाई से प्रवेश शुरू होगा, कॉलेज में मेरिट से प्रवेश लिए जाएंगे, वेब रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई से शुरू होगा।
मंगलवार को आंबेडकर विवि में कुलपति डॉ अशोक कुमार मित्तल ने प्रवेश समिति के सदस्यों के साथ बैठक की, इसमें निर्णय लिया गया है कि डॉ आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और आगरा के साथ ही मथुरा, अलीगढ, हाथरस, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम, एमए एमएससी और एमकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
इस तरह होगा प्रवेश
10 जुलाई से विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है ?
कॉलेजों मेंबीए, बीएससी, बीकॉम के साथ अन्य ग्रेजुएशन कोर्स में 15 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रवेश लिया जा सकेगा
कॉलेजों में एमए एमएससी एमकॉम के साथ अन्य ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश एक से 30 अगस्त तक लिया जा सकेगा।
किसी भी कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया नहीं होगी
विवि द्वारा एमएससी, बीपीएड, एमएड, एलएलबी, एलएलएम में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएगी, कॉलेजों में मेरिट से ही प्रवेश लिया जाएगा
कॉलेजों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन ही ले सकेंगे