आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के एसोसिएट प्रोफेसर को कर्मचारी ने पीटा, विवि के पालीवाल परिसर में मारपीट, मुकदमा दर्ज।
विवि के पालीवाल परिसर के क्वाटर में कर्मचारी विनय चौधरी रहता था, उसके घर के बाहर एक प्रतिमा लगी हुई थी। विवि के इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर बीडी शुक्ला ने प्रतिमा हटवा दी। इसे लेकर शनिवार को कर्मचारी विनय चौधरी और एसोसिएट प्रोफेसर बीडी शुक्ला के बीच विवाद हो गया।
कर्मचारी ने एसोसिएट प्रोफेसर को पीटा
आरोप है कि कर्मचारी विनय चौधरी ने अपने परिजनों के साथ एसोसिएट प्रोफेसर बीडी शुक्ला की पिटाई लगा दी। थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि एसोसिएट प्रोफेसर बीडी शुक्ला की तहरीर पर कर्मचारी विनय चौधरी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीडी शुक्ला का मेडिकल भी कराया गया है।