आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के बीएड कॉलेज में पफर्जी बीएड शिक्षकों का खेल पकडा गया है, आठ से 10 लाख रुपये में ठेके पर बीएड शिक्षक कॉलेजों में रखे गए हैं, एक फर्जी बीएड शिक्षक को अरेस्ट कर लिया है।
बीएड काउंसिलिंग के लिए विवि द्वारा बीएड कॉलेजों की सीटों का ब्योरा दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को विवि के गेस्ट हाउस में चयन समिति के सामने एमसीएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, खैर अलीगढ़ के शिक्षक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। पीआरओ डॉ. गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि चयन समिति के सदस्यों ने अभय यादव पुत्र रामसमुज यादव निवासी महौली, सिंहपुर सराय, तरावा जिला आजमगढ़ के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की।
यूजीसी नेट का प्रमाण पत्र निकला फर्जी
उनके यूजीसी नेट के प्रमाण पत्र पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन कर चेक किया तो वह गलत निकला। चयन समिति के सदस्यों को शक होने पर पूछताछ की गई, इसमें फर्जी बीएड शिक्षक गिरोह का पर्दाफाश हो गए। पकड़े गए शिक्षक के अन्य शैक्षिक दस्तावेजों की भी जांच कराई जा रही है। अभय यादव को थाना न्यू आगरा पुलिस को सौंप दिया गया। कुलसचिव केएन सिंह की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।