आगरालीक्स.. आपकी उम्र 60 साल है, आंबेडकर विवि में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश ले सकते हैं, पढाई में दो साल से ज्यादा के गैप के नियम को हटा दिया है,
आंबेडकर विवि ने प्रवेश के दो नियमों में बदलाव किया है, कुलपति डॉ अशोक मित्तल का कहना है कि नई शिक्षा नीति पर अमल करते हुए बदलाव किया गया है। जिससे किसी भी उम्र में पढाई पर रोक ना लगे।
ये किए गए बदलाव
पढाई में दो साल से ज्यादा का अंतर होने पर प्रवेश नहीं मिलता था इस नियम को समाप्त कर दिया है
ऐसे छात्र जो विवि के संस्थागत छात्र थे और किसी कारण से बीए और एमए की पढाई बीच में छोड दी वे दोबारा विवि में संस्थागत छात्र के रूप में प्रवेश ले सकते हैं
ये करना होगा
विवि में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को शपथ पत्र देना होगा, इसमें लिखा जाएगा कि मैं पूर्व में किसी संस्था में वह अनुशासन हीनता का दोषी नहीं पाया गया है और किसी अपराध में उसे न्यायालय द्वारा दंडित नहीं किया गया है ।