आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह से पहले कुलपति का पुतला पफूंकने और विरोध करने पर पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लिया, उनके घर से छात्र नेताओं को पुलिस ले गई है।
आगरा के आंबेडकर विवि का 11 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह है, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा होंगे। बुधवार को सपा छात्र सभा और एनएसयूआई ने विवि में छात्रों की समस्याएं और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुलपति का पुतला फूंका, पुलिस ने उन्हें खदेड दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों को राज्यपाल को काला झंडा दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी है, इससे पुलिस सक्रिय हो गई है।
एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष हिरासत में लिया
एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और एआईसीसी के सदस्य अमित सिंह के अुनसार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसे आवास विकास सेक्टर चार की चौकी पर पुलिस ले गई है।