आगरालीक्स ….आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकाॅम और एमए, एमएससी और एमकाॅम की परीक्षाएं कल से 227 केंद्रों पर होंगी, छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र। 2.50 लाख छात्र।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकाॅम प्रथम, तीसरे और पंचम सेमेस्टर, एमए, एमएससी और एमकाॅम के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं। मगर, छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, मंगलवार को भी छात्र प्रवेश पत्र लेने के लिए भटकते रहे।
227 केंद्रों पर परीक्षा, 29 नोडल केंद्र बनाए गए
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए 29 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। 227 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। तमाम छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया खोल दी गई है।
2.50 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक परीक्षा में 2.50 लाख छात्र शामिल होंगे, परीक्षाएं पांच मार्च तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश का कहना है कि प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।