आगरालीक्स…(Agra News 9th December). आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह की तिथि बदली, 19 दिसंबर की जगह अब दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होगा। राजभवन से अनुमति मिल गई है।

आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए राजभवन से अनुमति मांगी गई थी। राजभवन ने दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित कर दी है। आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर की जगह 21 दिसंबर को होगा। इसके लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि सहित डायस पर बैठने वाले गणमान्य की सूची राजभवन द्वारा मांगी गई है।