आगरालीक्स… आगरा के डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में सीबीआई ने फ्लैट में जांच की, आरोपियों से पूछताछ की गई।
आगरा में तीन अगस्त 2020 को ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में डॉ. दीप्ति अग्रवाल फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी, छह अगस्त 2020 को इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ. नरेश मंगला ने ताजगंज थाने में दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज और गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। डॉ. दीप्ति के पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित अग्रवाल और जेठानी डॉ. तूलिका अग्रवाल को नामजद किया गया था।

सीबीआई की टीम ने की पूछताछ
इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। टीम शुक्रवार को आगरा पहुंची। टीम ने घटनास्थल फ्लैट में जांच की, इसके साथ ही डॉ. दीप्ति अग्रवाल के परिजनों से पूछताछ की।