आगरालीक्स ..आगरा के हाईप्रोफाइल डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में डॉ एससी अग्रवाल, डॉ सुमित अग्रवाल सहित पूरी परिवार पर दहेज हत्या का आरोप, डॉ दीप्ति के पिता डॉ नरेश मंगला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आगरा में तीन अगस्त को विभव वैली व्यू अपार्टमेंट, विभव नगर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ . दीप्ति फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। ह्रदय रोग विशेषज्ञ पति डॉ सुमित अग्रवाल ने सफायर हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 7 अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। डॉ दीप्ति के पिता कोसी कला निवासी डॉ नरेश मंगला आठ अगस्त को आगरा पहुंचे। थाना ताजगंज में तहरीर दी।
दहेज हत्या के लगाए आरोप
डॉ. नरेश मंगला द्वारा थाना ताजगंज में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी डॉ दीप्ति 3 नवंबर 2014 को डेढ़ करोड़ रुपये का दहेज देकर डॉ. सुमित से शादी की थी। मगर, इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज के लिए वे डॉ. दीप्ति से दुव्र्यवहार करते थे। कुछ दिन उन्होंने चेक से रुपये दे दिए। मगर, बाद में रुपये देना बंद कर दिया। तभी से लगातार धमकी मिल रही थीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि दीप्ति को 18-19 दिन पहले ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था। धमकाया था कि मायके में सूचना दी तो खैर नहीं। तीन अगस्त को दीप्ति ने दोपहर 3.09 बजे और शाम 5.31 पर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ससुराल वाले मंत्रणा कर रहे हैं। उन्हें जान जाने का खतरा है। वे फरीदाबाद में थे। आने में समय लग गया। तब तक आरोपितों ने अपने मंसूबे पूरे कर लिए। मरणासन्न हालत में अपने बचाव को दीप्ति को अस्पताल में भर्ती कर लिया था। सही उपचार भी नहीं दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ स्तर के अधिकारी को विवेचना में लगाया है।