आगरालीक्स…(Agra News 31st May )आगरा में गर्मी के साथ ही पानी का संकट भी मंडरा रहा है, अगले 72 घंटे तक जल संस्थान से कम मात्रा में पानी की आपूर्ति होगी।
आगरा में यमुना जल के साथ ही गंगाजल से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। यह गंगाजल हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल, वहां से पालडा फाल बुलंदशहर और वहां से पाइप से सिकंदरा, आगरा तक आता है। लेकिन हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल में पानी की आपूर्ति कम हो रही है,इससे आगे भी पानी कम मिल रहा है।
अगले 72 घंटे तक 100 एमएलडी की मिल सकेगा पानी
आगरा में पानी की कमी को पूरा करने के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, इससे बुलंदशहर के पालडा फाल से आगरा में गंगाजल पहुंच रहा है। आगरा में 350 से 400 एमएलडी पानी की जरूरत होती है लेकिन आगरा में अगले तीन दिन तक 100 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति होगी, इससे लोगों को कम पानी मिल सकेगा।