आगरालीक्स.. आगरा से हरियाणा और राजस्थान में युवतियों का गर्भपात कराने के लिए गर्भपात किट की अवैध सप्लाई पर बडी कार्रवाई, ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने माधव ड्रग हाउस एवं एके एंटरप्राइजेज का रिकाॅर्ड जब्त किया। टीम अभी जांच कर रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक का कहना है कि हरियाणा एवं राजस्थान से गोपनीय सूचनाएं मिल रहीं थी कि आगरा से लगातार हरियाणा और राजस्थान में अवैध रूप से भ्रूण हत्या में प्रयोग की जाने वाली गर्भपात किटों की सप्लाई हो रही हैए जिस पर गोपनीय सूत्रों को सक्रिय किया गयाए सूत्रों से ज्ञात हुआ कि गोगिया मार्केटए फव्वारा स्थित फर्म मैसर्स माधव ड्रग हाउस एवं ऐ के एंटरप्राइजेज से उक्त कीटो की सप्लाई की जा रही हैए प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त दोनों प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध मास्टर कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयर का डाटा एवं हार्डडिस्क का बैकअप डेटा एनालिसिस के उद्देश्य से प्राप्त किया गयाए प्रारम्भिक जांच में काफी कुछ संदेह जनक डेटा मिला है जिसका एनालिसिस किया जा रहा है आवश्यकता पड़ने पर बैंगलोर स्थित लैबोरेटरी की सेवाएं भी ली जा सकती हैं प्रथम द्रष्टया सूचना सही पायी गयी हैए पूर्ण साक्ष्य एकत्र होने एवं जांच पूर्ण होने उपरांत नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगीए प्रथम द्रष्टया उक्त के अतिरिक्त स्वापक एवं मनप्रभावी औषधियों की भी अवैध बिक्री के साक्ष्य उक्त फर्मो में से एक पर होने के प्राप्त हुए हैंए जिसकी जांच भी साथ साथ कि जा रही है।