Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Dry run in Agra, 275 health workers get indicative vaccine
टॉप न्यूज़हेल्थ

Dry run in Agra, 275 health workers get indicative vaccine

151

आगरालीक्स…आगरा में ड्राई रन हुआ कंप्लीट. 11 सेशन में 275 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा सांकेतिक टीका.

छह केंद्रों पर हुआ पूर्वाभ्यास
जनपद में मंगलवार को कोविड-19 का पूर्वाभ्यास संपन्न हो गया। तीन शहरी और तीन ग्रामीण कोविड टीकाकरण केंद्र पर 11 सेशन में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें प्रत्येक सेशन में पहले से तय 25 स्वास्थकर्मियों के सांकेतिक टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर सी पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा। सभी केंद्रों पर पहले से तय 275 लाभार्थियों का सांकेतिक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास बिल्कुल असली टीकाकरण की तरह हुआ। बस इसमें टीका नहीं लगाया गया।

सीएमओ ने खुद परखी व्यवस्थाएं
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर सी पांडेय ने कोविड टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की खुद जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण के प्रत्येक चरण पर जाकर टीकाकरण में तैनात स्वास्थ्यकर्मी से पूछा कि मुझे टीकाकरण कराना है। इसके बाद वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी ने तय मानकों के अनुसार उनका लिस्ट में नाम देखा। इसके बाद ही उन्हें अगले चरण की ओर जाने दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रत्येक चरण पर तैनात कर्मियों के काम की समीक्षा की और उन्हें सलाह दी।

इस तरह हुआ ड्राई रन
ड्राई रन के लिए सोमवार को ही सेशन के हिसाब से लोगों को मैसेज के माध्यम से सूचना दे दी गई थी. कोविड टीकाकरण केंद्र पर भी प्रत्येक चरण पर टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की लिस्ट थी। सबसे पहले चरण में वैरीफायर द्वारा टीकाकरण के लिए आए लाभार्थी का लिस्ट में नाम जांचा गया। इसके बाद उसकी आईडी से मिलान किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा भी इसी प्रकार से जांच की गई। दूसरे चरण में लाभार्थी को प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उसका नंबर आने पर उसका टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के बाद सीरिंज को तय मानकों के हिसाब से डिस्पोज किया गया। इसके बाद निगरानी कक्ष में आधे घंटे तक लाभार्थी को बिठाया गया। जब उसे कोई परेशानी नहीं हुई तो उसे कोविड टीकाकरण केंद्र से जाने दिया गया।

यहां हुआ ड्राई रन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर सी पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास तीन शहरी और तीन ग्रामीण केंद्रों पर किया गया। एसएन मेडिकल कालेज, पुष्पांजलि हास्पिटल,सीएचसी खंदौली, सीएचसी अछनेरा, सीएचसी बरौली अहीर पर दो सेशन में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ, जबकि सीएचसी नरायच पर एक सेशन में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. बीएस चंदेल यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु राज, सीफॉर से डिविजनल कोऑर्डिनेटर राना बी मौजूद रहे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!