झांसीलीक्स.. हिंदू एकता यात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर फूलों के साथ मोबाइल फेंक कर मारा। देखें वीडियो
सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिंदू एकता यात्रा निकाली जा रही है। आज झांसी में हिंदू एकता यात्रा निकाली जा रही थी, तभी फूल फेंकने के दौरान एक मोबाइल उनके चेहरे पर आकर लगा, जिससे वह और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।
फूलों को फेंकते समय चेहरे पर आकर लगा
मोबाइल चेहरे पर लगने के बाद धीरेंद्र शास्त्री वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हमें मोबाइल फेंक कर मारा है हमको, मोबाइल मिल गया है। फूलों के साथ किसी ने मोबाइल फेंका है।