नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली, एनसीआर में आज दोपहर भूकंप के तेज झटके। आगरा में चर्चा। जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए
दोपहर को धरती हिलने से मची खलबली

मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे दिल्ली और एनसीआर के गाजियाबाद, ग्रेनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर भी निकल आए। अभी कहीं से किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आगरा में भी रही चर्चा
आगरा में भी कुछ लोग भूकंप के झटके लगने जैसी चर्चा करते नजर आए। अधिकांश घरों में कूलर-पंखे चलने के कारण लोगों को पता नहीं चला लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि कंपन महूसस हुआ और जिन घरों में एसी चल रहे थे लेकिन पंखे हिलते महसूसमम किए गए।
पाक और चीन में भी धरती हिली
भूकंप के झटके भारत के अलावा पाकिस्तान और चीन में महूसस किए गए हैं।
भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा
भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा क्षेत्र है, जहां जमीन के छह मीटर अंदर पाया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के रेयक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई है।
।