आगरालीक्स… कश्मीर, दिल्ली, नोएडा सहित एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकले।
शनिवार सुबह कश्मीर, दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9.45 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप अफगानिस्तान ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आया, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 आंकी गई। भूकंप की गहराई 210 किलोमीटर बताई जा रही है।
भारत में महसूस किए गए झटके
शनिवार सुबह 9.45 बजे कश्मीर, जम्मू के साथ ही दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में कई जगह झटके महसूस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के राज्पाल मनोज सिन्हा से भूकंप के झटकों के सिलसिले में बात की। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदुकुश में भूकंप
हिंदुकुश पर्वतमाला का क्षेत्र करीब 3500 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस पर्वतमाला क्षेत्र में भारत के साथ ही अफगानिस्तान, भूटान, चीन, नेपाल, म्यांमार और पाकिस्तान आते हैं। भूकंप का केंद्र हिंदकुश पर्वतमाला बताया जा रहा है। इसके चलते भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही जा रही है।