Aligarhleaks: शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल में “ इको फ्रैंडली होली महोत्सव ” का शुभारम्भ निदेशिका शालिनी महलवार, शमीम इदरी, प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र महलवार, हैड मिस्ट्रेस तब्सुम अशरफ, आईआईएमटी शिक्षक-शिक्षा प्रभारी डाॅ अंजू सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशिका शालिनी महलवार ने बताया कि “ बच्चों के लिए तो यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। वह एक दिन पहले से ही बाजार से अपने लिए तरह-तरह की पिचकारियां व गुब्बारे लाते हैं। बच्चे गुब्बारों व पिचकारी से अपने मित्रों के साथ होली का आनंद उठते हैं। ” होलिका दहन के बाद परिवार, पड़ोस, दोस्त-मित्रों व रिश्तेदारों को जौ बांटने का सामाजिक व पारम्परिक महत्व बच्चों को बताया गया। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ व शिक्षकों के साथ रंग-बिरंगे फूलों से ईको फ्रैंडली होली खेली। बच्चों ने कविताएं व होली गीत सुनाकर सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने गुंजिया का भी आनंद लिया। होली के आरम्भ पर बच्चों में उल्लास देखने को मिला। बच्चों ने अपने सहपाठी, शिक्षकगणों से “ हैप्पी होली ” बोला। इस दौरान डाॅ एस.एफ. उस्मानी, डाॅ बरखा राघव, रोबिन रूहेला, विमल शर्मा, अमित दयाल, स्नेहलता शर्मा, शीतल चैधरी, राहुल चैहान, दीपक राजपूत, सुबोध उपाध्याय, प्रशांत जैन, गोविंद शर्मा, प्रीतेश वाष्र्णेय, इला सक्सेना, मो नदीम, नीलेश, नैना भटनागर आदि उपस्थित थे