नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी कोर्ट पहुंच गई है। वहीं आज केजरीवाल को नोटिस देने घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, नोकझोंक।
शराब घोटाले मामले में जारी हुए हैं समन
दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले मामले में उन्हें जो समन जारी किए गए थे, उनका अनुपालन नहीं करने पर ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
क्राइम ब्रांच विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देने गई
दूसरी ओर आज सुबह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम करीब 3 घंटे से सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उपस्थित रही। क्राइम ब्रांच के अधिकारी आप विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में केजरीवाल को सुबह करीब 10 बजे नोटिस देने गए थे।
तीन घंटे तक सीएम आवास पर होती रही तकरार
बताया गया है कि केजरीवाल आवास पर नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में सीएमओ नोटिस लेने के लिए तैयार है, लेकिन क्राइम ब्रांच के अधिकारी उन्हें रिसीविंग नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर दोपहर 1 बजे तक क्राइम ब्रांच और सीएमओ के अफसरों के बीच बहस होती रही।