आगरालीक्स ….आगरा में 48 घंटे बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है, आज शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। सभी विधानसभा सीटों के लिए कंट्रोल रूम का नंबर किया गया जारी।
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। इसके लिए मंगलवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा, इसके बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।

कल सुबह 10 बजे रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
चुनाव कराने के लिए नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति यमुना पार फिरोजाबाद रोड से सभी नौ विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, बाह में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के साथ ही मंडी समिति खेरागढ़, फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी से संबंधित विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि, आगरा के यमुना पार स्थित मंडी समिति से आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और ग्रामीण विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा, इसके लिए 3911 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
कंट्रोल रूम के नंबर
फतेहाबाद 0562 2261201
उत्तर 0562 2261202
फतेहपुर सीकरी 0562 2261203
दक्षिण 0562 2261204
एत्मादपुर 0562 2261205
खेरागढ़ 0562 2261206
छावनी 0562 2261207
ग्रामीण 0562 2261208
बाह 0562 2261209