आगरालीक्स…आगरा—अलीगढ़ मंडल की 8 सीटें, जानिए आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, एटा और मैनपुरी सीट पर कौन जीता, कैसी रही स्थिति
आगरा से एसपी सिंह बघेल जीते
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल 2.71 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं. उन्हें कुल 599397 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर सपा के सुरेश चंद्र कर्दम रहे. उन्हें 328103 वोट मिले हैं. बसपा की पूजा अमरोही को 174474 वोट मिले हैं.
मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को मिली जीत
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया। मतों की गिनती पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया।
एटा सीट पर सपा के देवेश शाक्य जीते
एटा—कासगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने भी जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को हरा दिया है। देवेश शाक्य करीब 30 हजार वोटों से जीते हैं।
फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव 89,185 वोटों से विजयी
फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए शिकोहाबाद मंडी समिति में मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शाम 4.45 बजे समाप्त हुई। इसमें सपा प्रत्याशी अक्षय यादव की 89,185 वोटों से जीत हुई। वह पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे। उन्हें कुल 5,41,689 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 4,52,504 और तीसरे नंबर पर रहे बसपा के चौधरी बशीर को 90,844 वोट मिले हैं।
मथुरा में हेमामालिनी जीतीं
मथुरा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार हेमामालिनी चुनाव जीती हैं. हेमामालिनी ने यह चुनाव 293024 वोटों से जीता है. उन्हें कुल 509577 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 216533 वोट मिले. बसपा के सुरेश सिंह को 188075 वोट मिले.
सीकरी का गढ़ जीते राजकुमार
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 43405 वोटों से चुनाव जीत गए हैं. उन्हें कुल 445657 वोट मिले हैं. वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को कड़ी टक्कर देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 402252 वोट मिले हैं.
हाथरस से अनूप प्रधान वाल्मीकि जीते
हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि चुनाव जीत गए हैं. अनूप 247318 वोटों से चुनाव जीते हैं. उन्हें कुल 554746 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर सपा के जसवीर वाल्मीकि रहे. उन्हें कुल 307428 वोट मिले.
अलीगढ़ से भाजपा आगे
अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम 15647 वोटों से आगे हैं. सतीश गौतम की भी जीत लगभग तय है. बस आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उन्होंने सपा के बिजेंद्र सिंह को हराया है.