Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Election waves overlap increased Covid cases in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Election waves overlap increased Covid cases in Agra…#agranews

109

आगरालीक्स…(9 January 2022 Agra News) आगरा में कोरोना की तीसरी लहर पर भारी चुनावी लहर. जिले में दो दिन में 507 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, लेकिन चर्चाएं सिर्फ चुनाव को लेकर चल रही हैं…

कोरोना की तीसरी लहर, चर्चाएं चुनाव की
शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सात चरणों में चुनाव होने हैं. आगरा में दस फरवरी को प्रथम चरण में मतदान होगा. आचार संहिता लागू हो चुकी है. पुलिस से लेकर प्रशासन तक ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. लेकिन इस सबके बीच कोरोना की तीसरी लहर भी चल रही है. आगरा में दो दिन के अंदर 507 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इसमें शनिवार को जहां 271 संक्रमित मिले तो वहीं रविवार को 236. इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद शनिवार को चुनाव के ऐलान के बाद से शहर में चर्चाएं केवल चुनाव को लेकर ही चल रही हैं.

https://agraleaks.com/up-7-phase-election-2022-election-in-agra-aligarh-mathura-in-first-phaseagranews/

प्रत्याशियों को लेकर होती रही चर्चा
आगरा में शनिवार से रविवार को अधिकांश जगह लोग केवल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ही चर्चा करते हुए नजर आए. आगरा के लोग अपने—अपने हिसाब से विधानसभा चुनाव में अगली सरकार बनने की संभावना भी जता रहे हैं. किसी को प्रदेश में दोबारा भाजपा की ही सरकार आने की संभावना दिख रही है तो कोई समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सबसे अधिक मजबूत बता रहा है. बहुजन समाज पार्टी को लेकर भी लोग अपनी—अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं.

आगरा में इस समय 979 कोरोना पॉजिटिव
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 979 हो गए हैं, 21 नए केस आते ही एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच जाएंगे। अभी कोरोना को लेकर सख्ती के मामले में आगरा में नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक है। मास्क को लेकर सख्ती की गई है लेकिन कोई ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसी तरह से केस बढ़ते गए तो सोमवार को आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 1000 के पार पहुंच जाएंगे। नोएडा, लखनऊ के बाद आगरा में कोरोना के केस सोमवार को एक हजार को पार कर सकते हैं। इसके साथ ही सिनेमाहॉल, जिम, स्पा सेंटर, बैंकट हॉल, रेस्टोरेंट के लिए नई पाबंदी लगा दी जाएंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!