आगरालीक्स.. आगरा में ट्रांसफॉर्मर गिर गया, इसके नीचे कई वाहन दब गए हैं, बिजली के ट्रांसफॉर्मर के गिरने पर भगदड मच गई, बिजली की लाइन पहले ही कटी हुई थी। इससे बडा हादसा नहीं हुआ। कई वाहन ट्रांसफॉर्मर के नीचे दब गए हैं, ट्रांसफॉर्मर का आॅयल सडक पर फैल गया है। इससे भगवान टॉकीज से अब्बू लाला की दरगाह वाला रोड बंद हो गया है।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन करने का काम चल रहा है। इसके लिए भगवान टॉकीज के पास सर्विस रोड के पेड काटे जा रहे हैं। सर्विस रोड पर गुरुवार को मजदूर पेड काट रहे थे, पेड गिरने लगा तो उसकी डालें हाई टेंशन लाइन में फंस गई, पेड के साथ ही पास में लगा ट्रांसफॉर्मर भी नीचे गिर गया। इससे कॉम्पलेक्स के बाहर खडे वाहन ट्रांसफॉर्मर के नीचे दब गए। ट्रांसफॉर्मर के गिरने की तेज आवाज सुनकर भगदड मच गई, ट्रांसफॉर्मर के साथ ही हाई टेंशन के तार सडक पर गिरने से लोग करंट की आशंका से दहशत में आ गए। वहीं, पेड सर्विस रोड पर गिर गया है, इससे सर्विस रोड बंद हो गया है।
कॉम्प्लेक्स में हैं डॉक्टरों के क्लीनिक
जिस कॉम्प्लेक्स के बाहर ट्रांसफॉर्मर गिरा है, वहां कई डॉक्टरों के क्लीनिक हैं, यहां सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। इसलिए तमाम वाहन खडे हुए थे। वाहन ट्रांसफॉर्मर के नीचे दब गए हैं।
टोरंट की टीम मरम्मत कार्य में जुटी
ट्रांसफॉर्मर गिर जाने से आस पास के क्षेत्र की बिजली काट दी गई है, सूचना पर टोरंट की टीम भी पहुंच गई और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। लेकिन सर्विस रोड पर यातायात बंद है।
Leave a comment