आगरालीक्स… आगरा के एक कॉलेज के निदेशक पर तमंचे की नोंक पर अप्राक्रतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। कॉलेज के कर्मचारी ने निदेशक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के एक मेडिकल कॉलेज के निदेशक पर उनके ही ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ड्राइवर का आरोप है कि 29 नवंबर को कॉलेज के निदेशक अपने कैबिन में थे, वह उसने घर जाने की कहने के लिए गया। उस समय वह अपने मोबाइल पर पोर्न मूवी देख रहे थे, इसे ड्राइवर ने भी देख लिया। आरोप है कि निदेशक ने ड्राइवर को दबोच लिया, उससे कपडे उतारने के लिए कहा।
अप्राक्रतिक यौन संबंध बनाए
ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि निदेशक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद जबरन अप्राक्रतिक संबंध बनाए, और गलत हरकत की। इससे ड्राइवर सदमे में आ गया।
थाने में दी तहरीर
ड्राइवर का कहना है कि इस घटना से वह सदमे में आ गया, उसे ग्लानि हो रही है कि उसके साथ गलत हरकत की। वह हिम्मत के साथ निदेशक को सबक सिखाने के लिए थाना न्यू आगरा तहरीर लेकर पहुंचा। थाना न्यू आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी लग चुके हैं आरोप, कॉलेज में होते रहे हैं हंगामे
कॉलेज के निदेशक पर पहले भी आरोप लग चुके हैं, कई बार कॉलेज में हंगामा हुआ है। कॉलेज संचालक पर छात्रों की पिटाई लगाने का आरोप भी लगा है।