Thursday , 20 March 2025
Home बिगलीक्स Employee arrested for creating fake facebook profile of manager wife in Agra
बिगलीक्स

Employee arrested for creating fake facebook profile of manager wife in Agra

आगरालीक्स …आगरा में एक कर्मचारी ने अपने बॉस से बदला लेने के लिए उनकी पत्नी की फेक फेसबुक आइडी बना ली, अश्लील पफोटो डालने के साथ लिख दिया कि यह महिला मुझे रात में फोन कर बुलाती है। इसके बाद फेसबुक पर भदृदे कमेंट आने लगे। मैनेजर को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैनेजर के अंडर में काम कर रहे कर्मचारी ने यह गंदा काम किया था, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आगरा की एक प्रतिष्ठित जूता कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी को डांट दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन कर्मचारी को मैनेजर के सामने झुकना पडा। कर्मचारी ने अपने मैनेजर से बदला लेने के लिए साजिश रची। मैनेजर की फेसबुक आईडी से उनकी पत्नी का पफोटो ले लिया, पफोटो में छेडखानी करने के बाद अश्लील पफोटो डालकर एक फेक फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद उस पर भददे कमेंट पोस्ट करना शुरू कर दिया।

यह महिला में रात में बुलाती है
कर्मचारी ने फेक फेसबुक आईडी पर पोस्ट किए गए मैनेजर की पत्नी के अश्लील फोटो पर कमेंट लिख दिया कि यह महिला फोन कर मुझे रात में बुलाती है। इसके बाद तमाम भददे कमेंट आने लगे, इससे मैनेजर भी परेशान हो गया। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद जांच की गई तो उसमें कर्मचारी पकडा गया।
मैनेजर परेशान और कर्मचारी करता रहा नौकरी
पत्नी के अश्लील फोटो और उस पर भददे कमेंट आने से मैनेजर परेशान था, उसने इस बारे में कंपनी में भी नहीं बताया। वहीं, यह गंदा काम करने वाला कर्मचारी हर रोज कंपनी में आता था और मैनेजर से भी मिलता है। कर्मचारी के पकडे जाने के बाद मैनेजर भी सन्न रह गया। शहर में इस तरह के केस बढ रहे हैं, इससे बचने के लिए अपने पर्सनल फोटो सोशल साइट पर पोस्ट नहीं करने चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Manav Sharma Death Case : NBW against wife Nikita & Father in Law#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी से...

बिगलीक्स

Agra News : 88.95 KM long 11 new Agra Metro corridor, Full detail#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में हर जगह से मेट्रो मिलेगी। 88.95...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 200 note found in Copy during UP board evaluation#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12...

बिगलीक्स

Agra News : Hospitals in Basement may be closed#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल बंद...

error: Content is protected !!