आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के बाहर टूरिस्ट को लेकर भिडे एम्पोरियम के कर्मचारी, एक कर्मचारी की पीट पीट कर हत्या, कर्मचारी की हत्या के बीच तनाव। पुलिस फोर्स पहुंचा।
बुधवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड लगी थी, एक पर्यटक एम्पोरियम से सामान खरीदने के लिए आगे बढा, उसे देख एम्पोरियम के कर्मचारी आ गए। वे पर्यटक को अपने अपने एम्पोरियम पर ले जाने के लिए कहने लगे, पर्यटक की खींचतान को लेकर एम्पोरियम के कर्मचारी आपस में भिड गए।
पीट पीट कर हत्या
आरोप है कि भारत मार्बल एम्पोरियम के कर्मचारी शाहिद 40 को पडोसी एम्पोरियम के संचालक और कर्मचारियों ने दबोच लिया। उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। कर्मचारी बेहोश होकर गिर गया, उसकी सांस थमने से खलबली मच गई। एम्पोरियम के कर्मचारियों के बीच हुई लडाई की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, कर्मचारी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक शाहिद की मौत हो चुकी थी।
10 फरवरी को ताजमहल पर उडा ड्रोन
आगरा में हाईटेक रेलवे सिस्टम ने सैकडों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया। कोटा पटना एक्सप्रेस का टिकट जारी किया गया, आॅनलाइन टिकट कंफर्म का मैसेज आ गया लेकिन बुधवार को कोटा पटना एक्सप्रेस रदद कर दी गई। आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचे यात्री परेशान हो रहे हैं।
कोटा पटना एक्सप्रेस से आगरा से तमाम यात्री जाते हैं, बुधवार के लिए आॅनलाइन रिजर्वेशन के साथ ही टिकट की बिक्री भी काउंटर से चलती रही। कई यात्रियों की वेटिंग में टिकट थी, उनके पास टिकट कंफर्म होने का मैसेज भी पहुंच गया। बुधवार दोपहर तक आगरा कैंट और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर कोटा पटना ट्रेन के लिए टिकट की बिक्री भी हुई, टिकट लेने से पहले यात्रियों ने कोटा पटना एक्सप्रेस का स्टेटस पूछा, उन्हें इक्वायारी से बताया गया कि ट्रेन रात को आएगी।
रात 10 बजे आती है ट्रेन
आगरा सहित आस पास से लोग कोटा पटना एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए दोपहर में ही आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए। उन्हें कंट्रोल रूम से पता चला कि ट्रेन रदद है। इससे यात्रियों के होश उड गए, वे रेलवे इक्ववायारी पर पहुंचे तो बताया गया कि ट्रेन आएगी।